मौसम चेंज हो रही है कभी बारिश कभी गर्मी इधर 2 दिनों से पूरे उत्तर भारत में तेज बारिश हो रही है। ऐसे में लोग घरो से लोग बिना छाता और रेनकोट या जलरोधक कपडे बाहर लेकर नहीं निकलते और बारिश में गीले हो जाते है। ऐसे में सर्दी जुकाम लगना तय है। ऐसे में हम घरेलु नुस्खा अपना कर सर्दी जुकाम पर राहत पाएंगे। घरेलु नुस्खा में सबसे पहले काढ़ा बनाकर पिए। काढ़ा बनाने केलिए तुलसी ,गोलकी ,लॉन्ग ,अद्रक और गुड़ की जरुरत पड़ेगी। काढ़ा पिने से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होती। 1 से 5 साल के बच्चों के लिए काढ़ा अजवाइन और गुड़ से काढ़ा बनायेगे। जिससे बच्चों को सर्दी जुकाम से रहत मिल सके। कई सीजनल बीमारियों का खतरा भी कम सकते है काढ़ा पीकर और खास कर मानसून और ठंड में काढ़ा बहुत फायदेमंद साबित होगी।
काढ़ा पिने के फायदे
यह काढ़ा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है। इस काढ़े में पॉलीफोनल होता है। जिससे इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। यह काढ़ा फ्री -रेडिकल्स को काम करता है और कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से रोकती है। इम्यून सिस्टम मजबूत करती है और सर्दी जुकाम से राहत मिलती है।
काढ़ा बनाने का तरीका
काढ़ा के लिए 7-8 तुलसी के पत्ते लें और उसके साथ 6 से 7 दाने काली मिर्च, 4 लॉन्ग , 1 इंच अदरक का टुकड़ा लें और सारी चीजों को कूट लें। अब एक पैन में 1 गिलाश पानी लेले और इसमें सारी कूटी हुई चीजें डालकर पानी को उबाल दें और पानी उबलकर आधा रह जाए तो उस समय इसमें 1 चम्मच गुड़ डाल दें। इस तरह आपका काढ़ा तैयार हो जायेगा और काढ़ा को छान कर गरमा गर्म चाय की तरह चुस्की लेकर पिले ।
1 से 5 साल के बच्चों के लिए काढ़ा बनाने का तरीका
काढ़ा के लिए 1 चम्मच अजवाइन और 1 चम्मच गुड़ लेंगे। अब एक पैन में 1 गिलाश पानी लेले और इसमें 1 चम्मच अजवाइन डालकर पानी को उबाल दें और पानी उबलकर आधा रह जाए तो उस समय इसमें 1 चम्मच गुड़ डाल दें। इस तरह आपका काढ़ा तैयार हो जायेगा और काढ़ा को छान ले जब काढ़ा हल्का गर्म हो बच्चे के पिने लायक हो जाये तब बच्चे को पिलाये। इस काढ़े को 1 साल के बच्चों को एक छोटी चम्मच दे 5 साल के बच्चे को 3 चम्मच दे दिन में दो बार सुबह और साम को। अगर बच्चे के पेट में दर्द हो तो इस अजवाइन के काढ़ा में गुड़ की जगह 2 चुटकी काली नामक डालकर पिलाये इससे आपके बच्चे को बहुत रहत मिलेगी।