अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे से कांग्रेस में हड़कंप जाने क्या है वजह

अरविंदर सिंह लवली इस्तीफा :- कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा अरविंदर सिंह लवली ने अपने इस्तीफे के दौरान लिखे गए चार पन्ने के पत्र में इस फैसले के पीछे कई वजहों का जिक्र किया है। अरविंदर सिंह लवली ने आज के दिन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी विवाद निकलकर सामने आया है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल को कहा अरविंदर सिंह लवली से बात करे तथा दिल्ली कांग्रेस के इस संकट को हल करने का रास्ता को ढूंढ़ने का निर्देश दिया है।

लोकसभा चुनाव के बीच अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफा से दिल्ली में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। इसके पहले शीला सरकार में 12 साल तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने भी टिकट न मिलने पर कांग्रेस को इस्तीफा दे दिया था। कहा जा रहा है कि अरविंदर सिंह लवली आम आदमी पार्टी से गठबंधन के खिलाफ थे।

अरविंदर सिंह लवली इस्तीफा की वजह :- अरविंदर सिंह लवली ने पत्र मैं लिखा की ‘दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी।इन सब के बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस को सिर्फ तीन ही सीटें ही दी गईं। इन तीनों सीटों में दो सीटें बाहरी व्यक्तियों को दी गई है । कई सारे नेताओं को अनुशासनात्मक कार्रवाई कर हटाने का पहले से दबाव था अरविंदर सिंह लवली पर लेकिन आखिरी वजह बना कन्हैया कुमार के कार्यालय उद्घाटन का पोस्टर इस पोस्टर पर कांग्रेस के कई सीनियर नेता नहीं नजर आए, जिस पर पार्टी के अंदर नेताओं में काफी गुस्सा है। कन्हैया कुमार नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं और रविवार को उनके कार्यालय का उद्घाटन तय था।

अरविंदर सिंह लवली इस्तीफा देने के बाद मीडिया से क्या कहा :- दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा लेने के बाद अरविंदर सिंह लवली रविवार को मीडिया से बातचीत की अरविंदर सिंह लवली ने संवाददाताओं से कहा कि मैंने अपने मन की पीड़ा और अपने कार्यकर्ताओं की पीड़ा कांग्रेस आलाकमान को त्यागपत्र में भेज दिया है। लवली ने कहा, ‘मैं किसी पार्टी में नहीं जा रहा हूं क्यूंकि मेरी लड़ाई उसूलों को लेकर के है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मन में जो पीड़ा है, मैंने उसको ध्यान में रखकर इस्तीफा दिया है। अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि मेरे बारे में भ्रम फैलाई जा रही है कि मैंने लोकसभा का टिकट नहीं मिलने से नाराजगी को लेकर इस्तीफा दिया है। यह भ्रम गलत है दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि अरविंदर सिंह लवली बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, इस बात पर अरविंदर सिंह लवली ने कहा ‘मैं सौरभ भारद्वाज शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे लगता है कि वह अन्य पार्टियों की ओर से निर्णय लेने लगे हैं
। मैंने स्पष्ट रूप से ये कहा है कि मैंने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। अरविंदर सिंह लवली कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। दिल्ली के 30 से 35 पूर्व कांग्रेस विधायक मुझसे मिलने आये थे मिलकर गए हैं।और मैं अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलता रहूंगा। बता दे की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा को स्वीकार कर लिया है।

Load More Related Articles
Load More By Mili Patwey
Load More In National
Comments are closed.

Check Also

जमानत पर बाहर CM केजरीवाल का बड़ा हमला BJP पर मोदी जीते तो अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंग

अरविन्द केजरीवाल :- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग में शुक्रव…