Omicron और Delta दोनों के लक्षण क्या है और कैसे पहचाने

omicron

नई दिल्‍लीः ओमिक्रॉन वेरिएंट केस देश में पहली वार दो मिले हैं। केंद्र सरकार ने गुरुवार को बताया, कर्नाटक राज्य में ओमिक्रॉन के दो मामले दिखें हैं। इन व्यक्तियों की उम्र लगभग 66 और 46 साल है। जीनोम टेस्ट के द्वारा इस केस का पता चला है।
दोनें में मामूली लक्षण दिखें हैं। वे अभी ठीक हैं! सूत्रों के अनुसार, दोनों मरीजों में एक स्थानीय व्यक्ति है और दूसरा साउथ अफ्रीका से लौटा था। इन दोनों के संपर्क में आए सभी लोगों का समय पर पता लगा लिया गया, इनमें से कुल 5 पॉजिटिव मिले हैं स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से दहशत में नहीं आने और समय पर टीका लेने को कहा है।
साथ ही भीड़ में जाने से बचने की भी सलाह दी हे। केंद्र ने यह भी कहा कि अभी यह कहना जल्दवाजी होगी कि ओमिक्रॉन ज्यादा तेजी से फैलता है या फिर यह कोरोना के वाकी वेरियंट से कम घातक है।
नागरिक उड्जयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में जानकारी दी कि कोरोना के नए ओमिक्रॉन वेरियंट को लेकर। देशों को हाई रिस्क कैटिगरी में रखा गया है। यूनाइटेड किंगडम (यूके), दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, वोत्सवाना, चीन, जिंवाब्वे, मॉरीशस, हांगकांग, सिंगापुर और इस्राइल इस वक्‍त ओमिक्रॉन की हाई रिस्क कैटिगरी में हैं।
कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमिक्रॉन’ के खतरे की आशंका को देखते हुए ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और इस्राइल समेत कई देशों से आने वाले लोगों की हवाई अड्डों पर जांच शुरू की गई है। विभिन्‍न हवाई अड्डों पर बुधवार को विदेश से आने वाले साढ़े पांच हजार लोगों की जांच की गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया है कि हाई रिस्क कैटिगरी वाले देशों से भारत आ रहे यात्रियों के लिए RT-PCR test अनिवार्य है

53 बार रूप बदलने से आया omicrone virus

ओमिक्रोन जो है कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा परिवर्तित वैरिएंट है .इसकी genetic structure में कुल 53 म्युटेशन कि हैं. केवल इसके स्पाइक मैं 32 म्यूटेशन हैं . स्पाइक प्रोटीन कोरोनावायरस के बाहर निकले हुई कांटे की तरह हैं, जो वायरस को कोशिकाओं से चिपकने में मदद करते हैं, ताकि ये उसमें प्रवेश कर सकें. डेल्टा वैरिएंट 9 बार म्यूटेशन के बाद सामने आया था ज्यादा म्यूटेशन इम्युनिटी को चकमा दे सकता है .

विदेश से मुंबई में आने वाले यात्रियों में 9 लोग कोरोना पॉजिटिव

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच विदेश यात्रा से मुंबई पहुंचे 9 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन यात्रियों के संपर्क में आए एक व्यक्ति के भी संक्रमित होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताविक, कोरोना पॉजिटिव व्यवितयों में से 5 लंदन से लौटे हैं, जवकि एक साउथ अफ्रीका, एक पुर्तगाल, एक जर्मनी और एक मॉरिशस से आया है। मॉरिशस से लौटे 37 वर्षय व्यक्ति को किसी अन्य देश जाना था, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे रोक लिया गया। वीएमसी की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंगला गोमारे के मुताविक, विदेश से आए 9 यात्री संक्रमित मिले हैं। कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग में अन्य व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। सभी के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं। सभी मरीज asymptomatic हैं।

omicrone , Delta से कितना अधिक खतरनाक है और इसके क्या क्या लक्षण है जाने :-

omicrone
– omicrone में 53 म्यूटेशन हो चुके हैं, जिनमें से लगभग 32 म्यूटेशन तो उसके सिर्फ spike protein में हुए हैं
– omicrone के receptor binding domain में भी 10 म्यूटेशन हो चुके हैं।

Delta
– Delta variant के spike protein में 18 म्यूटेशन हुए थे। spike प्रोटीन के जरिए ही virus शरीर में एंट्री करता है
– जबकि Delta variant में सिर्फ 2 ही म्यूटेशन हुआ था। receptor binding डोमेन वायरस का वह हिस्सा है जो इंसान के शरीर के सेल से सबसे पहले संपर्क में आता है

कौन सा टीका कितना असरदार
– omicron variant के spike protein में 30 से अधिक म्यूटेशन की वजह वैक्सीनों के बहुत कम प्रभावी रहने की संकेत है.
– जबकि डेल्टा वेरिएंट पर वैक्सीन कम प्रभावी लगभग 63% और कोविशील्ड वैक्सीन काफी प्रभावी रही है ।

omicron और Delta दोनों के लक्षणों अलग है
ओमिक्रॉन के लक्षण डेल्टा से थोड़ा अलग हो सकते हैं। जैसे ओमिक्रॉन में टेस्ट या स्मेल नहीं जाती है, जबकि डेल्टा में टेस्ट या स्मेल चली जाती है। हालांकि अभी इसका पुख्ता सबूत नहीं मिले है इसलिए अभी कहना जल्दवाजी होगा। WHO का अभी रिसर्च जारी है। स्वाद और गंध के अलावा डेल्टा और ओमिक्रॉन के प्रमुख लक्षण जैसे-गले में खराश, थकान, बुखारऔर सिरदर्द, एक जैसे ही हैं।

Load More Related Articles
Load More By National Observer Team
Load More In National
Comments are closed.

Check Also

आप नेता संजय सिंह जेल से निकलने के बाद दहाड़े

दिन बुधवार शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आने के तुरंत बाद, आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह …