
आज छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों का बड़ा हमला हुआ है। यह हमला सुरक्षाबलों के जवानों पर किया गया है। इस हमले में 8 जवान शहीद हुए और साथ में एक नागरिक ड्राइवर शहीद हो गए है।
इस हमले में 8 जवान शहीद हुए और साथ में एक नागरिक ड्राइवर शहीद हो गए है। पुलिस ने बताया कि सोमवार (6 जनवरी, 2025) को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दोपहर करीब सवा दो बजे कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के समीप नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया. पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया की जब दंतेवाड़ा जिले के डीआरजी जवान नक्सल विरोधी अभियान के बाद अपने स्कॉर्पियो वाहन में वापस आ रहे थे।
नक्सलियों ने एक शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से डीआरजी जवान के वाहन को उड़ा दिया है। अधिकारी ने बताया कि स्कॉर्पियो में बैठे आठ डीआरजी जवान और वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। धमाका इतना जोड़दार था की सड़क पर बड़ा सा गढ़ा होगया है, और स्कॉर्पियो के टुकड़े हो गए है, एक टुकड़ा टी सड़क के किनारे पेड़ पर जा अटका है।इस तरह की घटना वर्ष 2023 में 26 अप्रेल को हुआ था। पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा कर्मियों को ले जा रहे काफिले के एक वाहन को नक्सलियों ने उड़ा दिया था, इस हमले में दस पुलिस कर्मी और एक नागरिक चालक की मौत हो गई थी।
सुरक्षाबलों का अभियान :- पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया की जब दंतेवाड़ा जिले के डीआरजी जवान नक्सल विरोधी अभियान के बाद अपने स्कॉर्पियो वाहन में वापस आ रहे थे तब उनपर हमला हुआ है। यह अभियान तीन दिन से चल रहा था। इस अभियान को सीमावर्ती इलाकों में जिला बीजापुर ,दंतेवाड़ा और नारायणपुर इलाकों में सुरक्षाबलों का अभियान चल रहा था। इस अभियान में 5 नक्सलियों को मारा गया था। इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हुए थे। 5 नक्सलियों क शव भी बरामद किया गया था।