राजधानी दिल्ली वोटिंग से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान AAP पार्टी के सदस्य के दिल्ली स्थिति घर कपूरथला हाउस EC की टीम पहुंची।

भगवंत सिंह मान एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो पंजाब के 17वें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं और वे आम आदमी पार्टी के सदस्य है। राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होने वाली है लेकिन उससे पहले ही यहां का सियासी पारा पूरे उफान पर है। इस बीच आम आदमी पार्टी दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने X पर पोस्ट दावा किया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थिति घर कपूरथला हाउस की तलाशी लेने के लिए EC की टीम पहुंची ।

आतिशी ने X पर पोस्ट आक्रोश व्यक्त करते हुए लिखा यह आक्रोश दिल्ली पुलिस के प्रति उन्होंने लिखा की भाजपा की कथित गड़बड़ियों को नजरअंदाज करते हुए दिल्ली पुलिस एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को अनुचित तरीके से निशाना बनाया है। आतिशी ने लिखा की भाजपा वाले दिन धरे पैसे ,जूते, चादर बात रहे हैं वो नहीं दीखता। बल्कि एक चुने हुए मुखयमंत्री के निवास पर रेड करने पहुंच जाते हैं। वह रे भाजपा। दिल्ली वाले 5 तारीख को जवाब देगी।

भगवंत सिंह मान X पर पोस्ट कर लिखा :- पंजाब से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने X पर पोस्ट कर रेड की जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा- आज दिल्ली पुलिस के साथ चुनाव आयोग की टीम दिल्ली में मेरे घर कपूरथला हाउस रेड करने पहुंची है।

आगे लिखा की दिल्ली के अंदर भाजपा वाले खुले आम पैसे बांट रहे हैं पर दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को कुछ नहीं दिख रहा है। इस सब पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही। एक तरीके से दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम कर रही है, जो बहुत ही निंदनीय है।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा :- पुलिस अधिकारी ने कहा कि कैश डिस्ट्रीब्यूट की शिकायत पर चुनाव आयोग की वहां टीम पहुंची। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई रेड नहीं की गई है। छापे की कार्रवाई करने रिटर्निंग अफसर (DM New Delhi) की टीम पहुंची है। दिल्ली पुलिस सिर्फ सहयोग के लिए पहुंची।

Load More Related Articles
Load More By Mili Patwey
Load More In National
Comments are closed.

Check Also

महाकुंभ में 60 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगयी डुबकी , महाशिवरात्रि को मुख्य स्नान को लेकर क्या हैं तैयारी ?

उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में गंगा ,यमुना पर स्थित प्रयागराज में पौष पूर्णिमा के स्नान क…