
लोकसभा चुनाव में नामांकन के अंतिम वक्त कांग्रेस ने अपने पत्ते खोले हैं। बता दे की कांग्रेस पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी उम्मीदवार घोषित किया है और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों नामों की लिस्ट आ चुकी है। अब तक अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़ते आये थे लेकिन इस बार पार्टी ने उनकी सीट बदल दी है। बता दे की किशोरी लाल शर्मा पहली बार चुनावी मैदान में होंगे। सोनिया गांधी का करीबी किशोरी लाल शर्मा को माना जाता है। किशोरी लाल शर्मा इस पहले रायबरेली में सांसद प्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारी संभालते आए थे। सात चरण के आम चुनाव के पांचवे फेज में 20 मई को अमेठी और रायबरेली सीट पर मतदान होगा। ये दोनों सीटें परंपरागत रूप से यानि अमेठी और रायबरेली गांधी-नेहरू परिवार के सदस्यों के पास रही हैं। पहली बार कांग्रेस पार्टी ने चेंजिग की अमेठी से गैर गांधी परिवार से उम्मीदवार बनाया है। रायबरेली और अमेठी में नामांकन की तैयारी पूरी हो चुकी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए रायबरेली जा रहे हैं।मल्लिकार्जुन खड़गे सुबह 10:30 बजे के लगभग रायबरेली पहुंचेंगे।
बीजेपी से स्मृति ईरानी अमेठी के चुनाव में
बता दें कि बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी एक बार फिर अमेठी से चुनावी मैदान में हैं। बीजेप पार्टी ने दूसरी बार रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह पर भरोसा कर चुनावी मैदान उतरा है। 2019 में रायबरेली से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने जीत हासिल की थी और बीजेपी से दिनेश प्रताप सिंह 2019 का चुनाव हार गए थे।
राहुल गांधी के नामांकन का कार्यक्रम
रायबरेली लोकसभा सीट के लिये कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। राहुल गांधी ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया। इस मोके पर उनकी मां सोनिया गांधी, कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जो राहुल गांधी की बहन है और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहे।गौर करने योग्य बात यह है कि वर्ष 1999 से कांग्रेस पार्टी से राहुल गांधी की मां श्रीमती सोनिया गांधी इस सीट का संसद में प्रतिनिधित्व करती रही थी हालांकि मौजूदा लोकसभा चुनाव में उन्होने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुये चुनाव लड़ने से मना कर दिया है । राहुल गांधी का मुकाबला रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी के दिनेश प्रताप सिंह से होगा। दिनेश प्रताप सिंह ने आज ही अपना नामांकन दाखिल किया है। बता दे की लोकसभा सीट अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया दोपहर करीब 12:30 बजे अपना नामांकन दाखिल किया प्रत्याशी शर्मा ।आज सुबह ही कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया था। बता दे की वह गुरुवार को ही अमेठी आ गये थे और रोड शो की अनुमति भी जिला प्रशासन से ली थी मगर उम्मीद लगाये जा रहा था कि इस सीट से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चुनाव लड़ेंगे। अमेठी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी का सामना करेंगे कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा। आज दोपहर अमेठी पहुंच कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने श्री शर्मा की जीत के लिये अमेठी की जनता से अपील की। प्रियंका गांधी वाड्रा नामांकन से पहले कांग्रेस प्रत्याशी के साथ रोड शो भी किया। और साथ में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्रीअशोक गहलोत भी शामिल हुए।