Happy Birthday Hitman रोहित शर्मा :आये जाने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बेहतरीन बल्लेबाजी को

भारतीय टीम रोहित शर्मा का आज बर्थडे है। रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान है वो 37 साल के हो गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में धूम मचा रहे हिटमैन रोहि शर्मा ने अपने बल्ले के दम पर गेंदबाजों को नाकों चने चबवा दिए हैं। रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसे तोड़ना नामुमकिन सा होगया है। बता दे की दुनिया के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से एक, रोहित शर्मा आज 30 अप्रैल को अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे हैं। पिछले कुछ दशकों में, भारतीय कप्तान ने खुद को एक भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया है जो अकेले दम पर अपनी टीम केलिटा सकते है । ऐसे ही 5 अद्भुत रिकॉर्ड्स के बारे में जानेगे जोकि ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स है। शहर नागपुर 1987 में गुरुनाथ और पूर्णिमा शर्मा के घर रोहित शर्मा क्रिकेट का जन्म हुआ था।वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा का बल्ला जब चलता है तब अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के होश उड़ा देते हैं। हिटमैन रोहित ने वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाए हैं, बता दे की किसी भी बल्लेबाज के लिए एक ही दोहरा शतक लगाना किसी सपने से कम नहीं होता है। हिटमैन रोहित शर्मा इस समय IPL में धमाल मचा रहे हैं। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं हैं। रोहित बतौर प्लेयर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तानी मिली है। फैन्स यह अच्छी तरह से जानते हैं कि रोहित कप्तानी और बाकी कई मामलों में बहुत ऊपर है।

वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे सतक :- रोहित शर्मा दुनिया के इकलौते बल्‍लेबाज हैं, जो की वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा पहली डबल सेंचुरी 2 नवंबर 2013 को लगायी थी। रोहित ने बेंगलुरु के मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों की आतिशी पारी खेली थी। ठीक एक साल बाद रोहित ने वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रचा था। रोहित शर्मा ने ऑस्‍ट्रेलिया के बाद श्रीलंका के खिलाप दो डबल सेंचुरी जमाई हैं। 13 नवंबर 2014 को दोबारा वनडे क्रिकेट में दिग्गजों को कायल कर दिया था। हिटमैन रोहित शर्मा ने एक बार फिर डबल सेंचुरी जड़ दी थी । बता दे रोहित शर्मा इस बार श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 264 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। हिटमैन रोहित शर्मा ने 3 साल बाद बल्ला एक बार फिर ऐसा गरजा कि गेंदबाजों कांप गए थे। हिटमैन रोहित शर्मा ने तीसरा दोहरा शतक जड़ा और वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए है। रोहित ने इस बार फिर श्रीलंका श्रीलंका के खिलाप लगायी थी। मोहाली के मैदान पर 208 रनों की नाबाद पारी खेल थी। वनडे वर्ल्ड कप में भी अपने बल्ले से धूम मचाई थी रोहित शर्मा उनके नाम एक ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया है, जिसको दर्ज करना हर प्लेयर के लिए गर्व की बात होगी। एक वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 5 शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। रोहित शर्मा यह उपलब्धि 2019 वनडे वर्ल्ड कप में हासिल की थी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हारकर बाहर हुई थी।

 

Load More Related Articles
Load More By Mili Patwey
Load More In Sports activities
Comments are closed.

Check Also

महाकुंभ में 60 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगयी डुबकी , महाशिवरात्रि को मुख्य स्नान को लेकर क्या हैं तैयारी ?

उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में गंगा ,यमुना पर स्थित प्रयागराज में पौष पूर्णिमा के स्नान क…