
5 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाला हैं। चुनाव से पहले हरियाणा में बीजेपी को छोड़ने वाले नेताओं की लिस्ट लंबी हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुखविंदर मंडी आज शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। विधानसभा क्षेत्र बड़हरा के पूर्व विधायक सुखविंदर मांडी का स्वागत भूपिंदर सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान ने कांग्रेस पार्टी में किया। सुखविंदर मांडी को बाढड़ा से टिकट मिलने की उम्मीद थी परन्तु बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। मांडी के अलावा बीजेपी छोड़कर करनाल के पूर्व विधायक जयप्रकाश गुप्ता भी कांग्रेस में शामिल हो गए है। दोनों बीजेपी नेताओं ने अपने सैकड़ो समर्थको के साथ कांग्रेस में शामिल हुए है . हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे के बाद जबरदस्त भगदड़ मची हुई है भारतीय जनता पार्टी में लगभग 50 विधायक ,पूर्व विधायक ,पूर्व संसद और पूर्व मंत्री कांग्रेस में शामिल हो गए है। इससे पहले हरियाणा में शुक्रवार को बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री करण देव कंबोज बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे अगले महीने 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट से इनकार किए जाने के बाद उन्होंने भाजपा राज्य इकाई के ओबीसी मोर्चा प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था। करण देव कंबोज हरियाणा की दो सीटों पर चुनव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वो दो सीट इंद्री और रादौर थी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक्स पर फोटो शेयर कर कटाक्ष
कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक्स पर तस्वीरों को साझा कर बीजेपी पर कटाक्ष किया है। कर्णदेव कंबोज के कांग्रेस में शामिल होने पर तस्वीर को शेयर कर लिखा कांग्रेस आ रही, बीजेपी जा रही है। बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए ।