UP Board High School Result 2024 : 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट दोपहर 2 बजे तक घोषित की जाएगी

उत्तर प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2024 :-  up माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी बोर्ड आज 20 अप्रैल दिन शनिवार को दोपहर 2 बजे हाई स्कूल के छात्रों का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 2 बजे छात्रों के परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। जो भी छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षाएं दी हैं, वे अपना एडमिट कार्ड निकालकर रख लें कियोंकि रिजल्ट घोषित होने के बाद एडमिट कार्ड पर लिखे रोल नंबर की मदद से ही आप रिजल्ट चेक कर पाएंगे. UPMSP के मुताबिक इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कुल उम्मीदवारों संख्या 55,25,308 ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड छात्रों की कुल संख्या 29,47,311 तथा इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 25,77,997 छात्र-छात्राओं ने करवाया था। कुल 1,84,986 छात्रों ने हाईस्कूल की परीक्षा छोड़ दी थी. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की UPMSP परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित कर दी गयी थीं .

उत्तर प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2024

@upmsp.edu.in लिंक पर चेक कर सकते हैं .

रिजल्ट जारी होने में बस 10 मिनट का समय : – यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे शनिवार दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे .

UPMSP Result कब-कब जारी किया गया था :- 2018 में 29 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया गया था।
2019 में 27 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया गया था।
2020 में 27 जून को रिजल्ट घोषित किया गया था।
2021 में 31 जुलाई को रिजल्ट घोषित किया गया था।
2022 में 18 जून को रिजल्ट घोषित किया गया था।
2023 का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया गया था।

उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के टॉपर :- उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के 52 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 10वीं क्लास में 89.55% छात्र पास हुए हैं, इनमें लड़कियां 93.40% है और लड़के 86.05% शामिल हैं। सीतापुर हाईस्कूल की छात्रा प्राची निगम ने 98.50% अंकों के साथ टॉप किया है. वहीं अगर 12वीं की बात करे सीतापुर के रहने वाले शुभम वर्मा ने 97.80% के साथ टॉप किया हैं । 12वीं बोर्ड रिजल्ट यानि इंटर बोर्ड का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.60% रहा है, जिनमें लड़कियां 88.42%और लड़के 77.78% शामिल हैं।
(UPMSP)उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज मुख्यालय से निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) तथा यूपी बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र देव एवं सचिव दिब्यकांत शुक्ला प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर UP Board Result घोषित किए है। उत्तर प्रदेश के बोर्ड परीक्षा में पास हुए छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों और गुरुजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा आप सभी ‘नए उत्तर प्रदेश’ का स्वर्णिम भविष्य हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ X पर पोस्ट कर कहा ऐसे ही परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हों, यही कामना है। माँ शारदे की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

Load More Related Articles
Load More By Mili Patwey
Load More In National
Comments are closed.

Check Also

हरतालिका तीज 2025 :- आईये जाने इस वर्ष हरतालिका तीज कब है।

आप जानते ही होंगे की हरतालिका तीज भाद्रपद मास के तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष भाद्…